सीधे मुख्य सामग्री पर जाएँ

अपनी सब्सिडी पात्रता जाँचें

पात्रता जाँच टूल आपके व्यवसाय के बारे में पूछकर उसे केंद्र और राज्य की योजनाओं से मिलाता है। फ़ॉर्म अंग्रेज़ी में है। यह पेज बताता है कि वह क्या पूछता है, ताकि आप आराम से भर सकें।

टूल क्या पूछता है

  1. आपके व्यवसाय का प्रकार (विनिर्माण, सेवा या व्यापार) और यूनिट नई है या पहले से चल रही है
  2. यूनिट किस राज्य और ज़िले में है
  3. आपका उद्योग
  4. परियोजना की लागत: प्लांट व मशीनरी, इमारत और वर्किंग कैपिटल में निवेश
  5. आपके पास Udyam रजिस्ट्रेशन और GSTIN है या नहीं, और यूनिट की मालिक महिला या SC/ST उद्यमी हैं या नहीं

ये चीज़ें तैयार रखें

  • Udyam रजिस्ट्रेशन नंबर, अगर है
  • GSTIN, अगर है
  • परियोजना की लागत का मोटा बँटवारा: प्लांट व मशीनरी, इमारत, वर्किंग कैपिटल
  • रिपोर्ट पाने के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल

नतीजा शुरुआती मार्गदर्शन है, मंज़ूरी नहीं। अंतिम राय के लिए योजना की अधिसूचना के अनुसार आपके दस्तावेज़ों की जाँच ज़रूरी है।